सिंगरौली

आपसी समन्वय से एचपीव्ही टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यो को प्राप्त करें: गौरव

सिंगरौली स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिले में चलाये जा रहे एचपीव्ही टीकाकरण का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करें तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत उपार्जन समितियों की बैठक आयोजित कर केन्द्रो में उपार्जन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करें। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन अभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुयें नाराजगी जाहिर की। वहीं डीईओ एवं डीपीसी को निर्देशित किया कि नवीन शिक्षण संत्र में सभी विद्यार्थीयो को पुस्तक का वितरण सुनिश्चित करायें एवं संबंधित विभागो को विद्यालय एवं छात्रावासो में विद्युत तथा जल आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देशित किया। बैठक में जिला अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम तैयारियों की करें समीक्षा-रबि उपार्जन के तैयारियों की समीक्षा करते हुये कलेक्टर गौरव बैनल ने निर्देशित किया कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत की उपार्जन समितियों की बैठक आयोजित कर केन्द्रो में की जा रही तैयारियों की समीक्षा करे। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी को आगामी अक्षय तृतीया के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए दल बनाने एवं जिले में कही से भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाही करें। वहीं एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुये जिला आपूर्ति अधिकारी निर्देशित किया कि गैस एजेंसियो में उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी करें। उन्होंने ननि आयुक्त को भी निर्देशित किया दिए कि योजनाबद्ध तरीके से पीएनजी गैस पाईप लाईन विस्तारीकरण का कार्य समय पर पूर्ण कराएं।

Related Articles

Back to top button