12 अप्रैल को भुईमाड़ में सजेगी जनचौपाल, सांसद व धौहनी विधायक करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

विकास योजनाओं की समीक्षा एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को केंद्र में रखते हुए सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का 12 अप्रैल को आदिवासी विकासखंड कुसमी क्षेत्र अंतर्गत भुईमाड़ सेक्टर में व्यापक दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम भी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद सुबह 9:30 बजे सीधी स्थित निज निवास से ग्राम पंचायत अमरोला के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे अमरोला पहुंचकर हर्रई बगीचा में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 1 बजे हर्रई से केशलार के लिए प्रस्थान कर 1:15 से 1:40 बजे तक केशलार में रूकेंगे। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे केशलार से गोरबंधा के लिए रवाना होकर 2 बजे गोरबंधा पहुंचेंगे, जहां स्कूल परिसर के पास आमजन से मुलाकात कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3:40 बजे गोरबंधा से करैल के लिए प्रस्थान कर शाम 4 बजे करैल पंचायत भवन ग्राउंड में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे करैल से भुईमाड़ के लिए प्रस्थान कर 6:15 से 7 बजे तक भुईमाड़ आगमन व आरक्षित समय रहेगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान भुईमाड़ में भव्य जन चौपाल आयोजित होगी, जहां आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु निर्देश दिए जाएंगे। रात्रि 9 बजे भुईमाड़ से केशलार के लिए प्रस्थान, 9:10 से 10 बजे तक केशलार में विश्राम। तत्पश्चात 10 बजे पुनः भुईमाड़ के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10:15 बजे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस भुईमाड़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। यह दौरा जनसंपर्क एवं विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।



