सिंगरौली

रिश्वत लेते भृत्य का वीडियो वायरल, तहसील प्रशासन हरकत में

• कारण बताओ नोटिस जारी, मूल शाखा से हटाकर निर्वाचन कार्यालय में किया अटैच, शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई के संकेत

सिंगरौली जिले की खुटार ग्रामीण तहसील में पदस्थ भृत्य जयचंद्र शाह का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह वीडियो बीते रविवार की शाम को तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में भृत्य जयचंद्र शाह को कथित तौर पर किसी व्यक्ति से पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने इसे संज्ञान में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित भृत्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने स्पष्ट किया कि वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से जयचंद्र शाह को उसके मूल कार्यस्थल से हटा दिया गया है। उसे फिलहाल तहसील कार्यालय के निर्वाचन शाखा में अटैच किया गया है ।

Related Articles

Back to top button