सीधी

भुईमाड़ में सांसद व विधायक ने बांटी साइकिलें, विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कक्षा 6 एवं 9 के छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। साइकिल प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने बताया कि अब उन्हें स्कूल पहुंचने में पहले जैसी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, नियमित अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी इस सराहनीय पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सावित्री देवी पनिका, सरपंच भुईमाड़ लल्ली देवी सिंह, एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार नारायण सिंह, जनपद पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, संकुल प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्र बैस, रामजियावन गुप्ता, रमाशंकर जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button