सीधी

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

• समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है बाबा साहब का संविधान:- ज्ञान सिंह

भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट चौक, सीधी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपने संदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान आज भी देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ाने का सशक्त आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए डॉ. अम्बेडकर का संघर्ष सदैव प्रेरणादायक रहेगा। वर्तमान समय में उनके विचारों को अपनाना और संविधान की मूल भावना की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र भदौरिया, संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा, महामंत्री नवीन सिंह, दया वर्मा, गोविंद गुप्ता, राजबहोर जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, कुमुदिनी सिंह, जय सिंह, अशोक कोरी, शीला साकेत, अखण्ड प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, बाँके अवधिया, विवेक सिंह दीपू, हल्के सोनी, नागेश्वर साकेत, रमेश साकेत, शशिकला द्विवेदी, प्रियंका सिंह, गौरी साकेत, सुनील सिंह, तारा सिंह, पुष्पा सिंह, रमेश सेन, सानेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अजय सेंगर सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button