सीधी

राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने किया टॉप

राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की हाई स्कूल परीक्षा में अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद 92 प्रतिशत अंक हांसिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गांधी हाई स्कूल सीधी की मेधावी छात्राओं में शुमार मान्या पाण्डेय की व्यस्तता अपने मंचीय कार्यक्रमों में ज्यादा बनी रही। फिर भी उन्होने अपने खाली समय में पठन-पाठन को खास तरजीह दिया। इसी वजह से 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधावी क्षमता का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय पूरे देश में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती हैं। उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संवाद के दौरान अपनी लोक गायिका की गहरी पैठ बनाई हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दीं जिसके चलते प्रधानमंत्री भी 13 मिनट तक पूरी तन्मयता के साथ कार्यक्रम को देखते रहे। मान्या पाण्डेय की हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर देश भर के लाखों फैंश सोशल मीडिया में बधाई दे रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों के साथ ही शुभचिंतकों द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Related Articles

Back to top button