सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया की दो छात्राओं ने प्रदेश मैरिट में मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया सीधी की अनन्या वर्मा ने प्रदेश में तीसरा स्थान व अनन्या विश्वकर्मा ने नवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि इसी क्रम में आयुष मिश्रा 96.4 प्रतिशत, काजल गुप्ता 96.2 प्रतिशत एवं रेनू गोस्वामी ने 96 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त किया है। इसमें 107 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन व 10 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में 116 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन एवं 34 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं,जिनमें 90 प्रतिशत से ऊपर आने वाले विद्यार्थी में जागृति सोनी 95.4 प्रतिशत, निखिल सिंह 93.8 प्रतिशत ,प्राची शुक्ला 91.6 प्रतिशत, जान्हवी विश्वकर्मा 91.2 प्रतिशत, सेजल मिश्रा 91.6 प्रतिशत, बाला सिंह 90.8 प्रतिशत, रश्मि सिंह 91 प्रतिशत, अनुराधा पांडे 90.6 प्रतिशत शामिल हैं। इसमें विद्यालय के अध्यक्ष एवं जिला सचिव विजय सिंह परिहार, व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्त, प्राचार्य राजकुमार सिंह, आचार्यों में दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, राकेश कुमार मिश्र, आनंद तिवारी, छविराज सिंह, कप्तान सिंह, अमृत लाल सोनी, पुष्पेंद्र मिश्रा, पवन कुमार पांडेय, शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ला, संगीता सिंह, रश्मि द्विवेदी, अनुराधा मिश्रा, नमिता मिश्रा, राखी तिवारी, अतीन्द्र सिंह एवं सभी आचार्य ने भैया बहनों को उनके शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।



