सीधी

“नारी शक्ति का वंदन, विकसित भारत का अभिनंदन” : रीता

• अब महिलाएं, विकास का नेतृत्व करेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला महायज्ञ है। दशकों से लंबित इस अधिकार को धरातल पर उतारकर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि ‘महिला नेतृत्व वाला विकास’ ही हमारे संकल्पों की सिद्धि का आधार है। अब नीति निर्धारण में माताओं-बहनों की गूंज और भी सशक्त होगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान के लिए नियुक्त पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना की सह प्रभारी रीता सोनी ने अपने जारी चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक बयान में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि देश की महिलाओं के लिए ये एक भावुक और गर्वपूर्ण क्षण है। पंचायतों से लेकर संसद तक, अब भारत की नारी नए भारत का भाग्य लिखेंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना अमृत काल का सबसे ऐतिहासिक क्षण है। ये हमारी बहनों के सामर्थ्य पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। रीता सोनी ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वो करके दिखाया है। ये कानून राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से साबित हो गया है कि- मोदी है तो मुमकिन है! नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से मातृशक्ति को उनका वाजिब हक मिलना, देश की लोकतांत्रिक मजबूती के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। विकसित भारत के निर्माण में अब नारी शक्ति की भूमिका सर्वोपरि होगी। अब केवल विकास महिलाओं तक नहीं पहुंचेगा बल्कि महिलाएं विकास का नेतृत्व करेंगी।

Related Articles

Back to top button