टीईटी मुद्दे पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की मेहनत सफल

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश के शिक्षा जगत में पिछले कई वर्षों से चला आ रहा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का गतिरोध अब सुलझता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। बैठक में डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ एवं सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा , कुलदीप सिंह गुर्जर प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि के साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में राज्य सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश में सॉलिसिटर जनरल के माध्यम से रिव्यू पिटीशन फाइल हो गई है और उसकी सूचना भी प्राप्त हो गई हैl



