मरीजों को सुविधाजनक ढंग से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले – विश्वामित्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल के रोगी कल्याण समिति की बैठक क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक की अध्यक्षता में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के पालन प्रतिवेदन से अवगत कराया । अस्पताल में जनरेटर के लिए आयल की व्यवस्था, वाहन चालकों के मानदेय एवं अन्य आवश्यकताओं से अवगत कराया ।अस्पताल में सफाई कर्मियों के मानदेय,स्टाफ ड्यूटी रूम की व्यवस्था, अस्पताल में प्रथम तल पर निर्मित भवन में विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण कराकर उपयोग में लेने खंड चिकित्सा अधिकारी को कहा गया ।मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिहावल सहित अस्पतालो में मरीजों को बिना परेशानी बेहतर ढंग से उपचार उपलब्ध कराने, अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जन आरोग्य औषधि केंद्र संचालन एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा।अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के सुचारू परिचालन सहित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा कर बैठक में निर्णय लिए गए। क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक सुधार करने के लिए कहा। उक्त बैठक मे उप खंड अधिकारी सिहावल राजेश शुक्ला ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहावल रोहित उपाध्याय,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिकेश शर्मा,तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पाण्डेय परियोजना अधिकारी अनुसुइया बाजपेई उपयंत्री सच्चितानंद तिवारी सरपंच मुन्नी प्रजापति ,गजराज सिंह,अशोक शुक्ला, दिलीप सोनी,जितेंद्र सिंह, फजल अहमद ,विजय त्रिपाठी,बीपीएम सिहावल ओमकेश सोनी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



