सीधी

बुलबुल से ” डॉ. बुलबुल ” , दूसरी कक्षा का सपना पूरा

सीधी जिले के दुधमनिया गांव की बेटी बुलबुल सिंह ने डांक्टर बनकर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। बुलबुलसिंह ने दूसरी कक्षा में डांक्टर बनने का सपना देखा था जिसे पूरा कर लिया। जिद के आगे संघर्ष छोटा ही रहता है। नियत ही नियति निर्धारित करती है। बुलबुल की अपने सपने के प्रति ईमानदारी से मेहनत और उसको पूरा करने की जिद एक मिसाल है। श्रीमती शोभा- दलबहादुर सिंह चंदेल की बेटी डॉ. बुलबुल सिंह की कामयाबी परिवार ,गांव, जिला एवं पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव का पल है। डॉ. बुलबुल सिंह ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर से डांक्टर की पढ़ाई पूरी की। सुरेश भदौरिया के कॉलेज से मुख्य अतिथि एनएमसी चेयरमैन अभिजात चंद्रकांत सेठ दिक्षांत समारोह में उपस्थित रहे। डॉ. बुलबुल द्वारा इंडेक्स कॉलेज के मुख्य द्वार एवं कॉलेज कैंपस के मंदिर की शिवलिंग की मनमोहक चित्र 3 डी पेंटिंग स्मृति चिह्न के रूप में दिया गया।

Related Articles

Back to top button