आदर्श सरस्वती हायर सेकंडरी निवास का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल,छात्र अमर कुमार साहू का जिले के मेरिट में प्रथम स्थान पर

सरई निवास में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आदर्श सरस्वती हा. से.स्कूल निवास के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025 26 के परीक्षा परिणामों में शानदार एवं ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किए हैं इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा विद्यालय के संचालक कमलेश गुप्ता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत और लगन को दर्शाता है बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का भी प्रमाण है।वहीं दसवीं के छात्र अमर कुमार साहू ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए सिंगरौली जिले के मेरिट सूची मे प्रथम स्थान हासिल किया। रागिनी साहू ने 86.2%, अनुराग पांडेय 86%प्रतिशत के सांथ ही 10 वीं के अन्य 22 विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने सफलता हासिल किये हैं। इसी तरह 12 वीं मे वैभव पाठक ने 94 %, आदर्श मिश्रा 87.4%सागर मिश्रा 83.6%, शिवकुमार साहू 83% के सांथ ही अन्य 17 छात्रों ने उत्कृष्ट अंको के सांथ प्रथम श्रेणी मे उत्तरीर्ण हुए हैं। जो विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का मान बढ़ाए हैं।इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल व्याप्त है।हर्ष व्यक्त करने में संचालक कमलेश गुप्ता प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता,प्रधानाचार्य रविशंकर शुक्ल, शिक्षक आदर्श नामदेव,प्रहलाद यादव,आलोक शुक्ला,शंकर नाथ गोस्वामी,शिवपूजन गोस्वामी, पंकज द्विवेदी,शिक्षिका ललिता द्विवेदी,पुष्पा तिवारी प्रभा कुशवाहा, अर्चना शुक्ला, स्टाप के राजेश्वर गोस्वामी जयप्रकाश गुप्ता एवं अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना एवं निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दिए हैं ।



