शुक्रपाल सिंह बने कुसमी आईटीआई प्रबंधन समिति के सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

सीधी जिले के कुसमी स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की संस्था प्रबंधन समिति (आईएमसी) के गठन के लिए सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति कर दी गई है। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाँ.राजेश मिश्रा ने भुईमाड़ क्षेत्र निवासी अमरोला ग्राम पंचायत के बेलगांव निवासी शुक्रपाल सिंह को अपना प्रतिनिधि नामांकित किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ग्राम बेलगांव, ग्राम पंचायत अमरोला, पोस्ट भुईमाड़, तहसील कुसमी, जिला सीधी निवासी शुक्रपाल सिंह को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुसमी की संस्था प्रबंधन समिति में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संस्थान के बेहतर संचालन, स्थानीय सहभागिता और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। सांसद कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संस्था प्रबंधन समिति में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और अनुभवी व्यक्ति को शामिल कर युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे आईटीआई कुसमी में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और संस्थागत विकास को गति मिलेगी। शुक्रपाल सिंह की नियुक्ति के बाद भुईमाड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। व बधाई देने बालों कि तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता का लाभ अब क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। शुक्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बेलगांव में संपन्न हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा भुईमाड़ में प्राप्त की। कक्षा 9वीं से 12वीं तक का अध्ययन भी उन्होंने भुईमाड़ में ही पूर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने रीवा जाकर बीएससी एवं एमएससी की उपाधि अर्जित की। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ में पांच वर्षों तक अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। इसके बाद उन्होंने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर ऑनलाइन कंप्यूटर संबंधी कार्य किया। इसी दौरान उनके मन में समाज सेवा का भाव जागृत हुआ और उन्होंने जनसेवा को अपना उद्देश्य बना लिया। इसी भावना से उन्होंने अपनी पत्नी पार्वती सिंह को ग्राम पंचायत अमरोल से चुनाव मैदान में उतारा, जहां वे सरपंच निर्वाचित हुईं। पंचायत कार्यों में सहयोग करते हुए उनके सेवा भाव को देखकर सीधी सांसद डाँ.राजेश मिश्रा ने उन्हें आईटीआई प्रबंधन समिति के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने का संकल्प लिया।



