Uncategorizedसीधी

मड़वास रेलवे स्टेशन में साप्ताहिक ट्रेनो के स्टॉपेज को लेकर सौंपा ज्ञापन

• मड़वास रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन पत्र सीधी जिले मड़वास रेलवे स्टेशन में साप्ताहिक ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए रॉयल राजपूत संगठन मड़वास अध्यक्ष लवकेश सिंह लकी के नेतृत्व में मड़वास क्षेत्र वासियों के द्वारा रेलवे स्टेशन प्रबंधक मड़वास को रेल मंत्री के नाम से मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि सीधी जिले में एकमात्र रेलवे स्टेशन मड़वास ग्राम कटनी – चोपन रेलखण्ड में स्थित है। साथ ही मड़वास मझौली जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है एवं आसपास के क्षेत्र का व्यापारिक केंद्र है । यहां तहसील एवं थाना मुख्यालय भी स्थित है । मड़वास रेलवे स्टेशन से कई रेलगाड़ियों का प्रतिदिन / साप्ताहिक संचालन होता है लेकिन सीधी जिले का एकमात्र रेलवे स्टेशन होने के बावजूद भी यहां कई रेलगाड़ियों का ठहराव नहीं किया जा रहा है जिससे जिलेवासियों की विशेष मांग है की मड़वास रेलवे स्टेशन में उक्त रेल सुविधा का समुचित लाभ / आवागमन की सुविधा प्रदान किया जाय।मड़वास रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली किन्तु मड़वास रेलवे स्टेशन में न ठहरने वाली रेल गाड़ियों में 03379 / 03380 धनबाद जंक्शन – मुम्बई एलटीटी / मुम्बई एलटीटी – धनबाद जंक्शन, 19607 / 19608 कोलकाता – मदार जंक्शन / मदार जंक्शन – कोलकाता ,19413 / 19414 अहमदाबाद जंक्शन – कोलकाता / कोलकाता – अहमदाबाद जंक्शन, 18009 / 18010 संतरागाछी जंक्शन – अजमेर जंक्शन / अजमेर जंक्शन – संतरागाछी जंक्शन, 09619 / 09620 अजमेर जंक्शन – रांची जंक्शन / रांची जंक्शन – अजमेर जंक्शन,13025 / 13026 हावड़ा जंक्शन – भोपाल जंक्शन / भोपाल जंक्शन – हावड़ा जंक्शन, 08611 / 08612 संतरागाछी जंक्शन – अजमेर जंक्शन / अजमेर जंक्शन – संतरागाछी जंक्शन शामिल है। इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाए। लवकेश सिंह लकी ने स्टेशन प्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि आप हमारी मांगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएं ,साथ ही कहां की मड़वास स्टेशन में पार्सल गोदाम ,यात्री प्रतीक्षालय ,कैंटीन, पेयजल की व्यवस्था कराया जाए। ज्ञापन पत्र सौंपने में प्रमुख रूप से विमल तिवारी ,मोहम्मद नासिर, आलोक सिंह, संदीप सोनी ,विक्रांत सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता सिंटू, सूरज गुप्ता, शुभम मिश्रा, कपिल गुप्ता, कमलेश यादव, मोहम्मद तौफीक लकी, डीके सिंह, शुभम कुशवाहा , बबलू तिवारी, सनी सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, रतन सिंह, मो.सलमान खान, जानी वर्मा ,उत्तम केवट महखोर , करण वर्मा , रुस्तम खान ‌,शिवा वर्मा इत्यादि ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button