जेल में निरुद्ध एक कैदी की मौत, पास्को एक्ट का था आरोपी

सीधी जिला जेल पडरा सीधी में पास्को एक्ट के मामले में तीन साल से जेल में बंद कैदी की मौत हो गई । जेल पुलिस के अनुसार मृतक कैदी रजनीश दुबे पिता शशिप्रकाश दुबे निवासी वार्ड नंबर 3 नगर परिषद चुरहट को चुरहट न्यायालय द्वारा पास्को एक्ट के तहत 14 नवंबर 2023 को जेल भेजा गया था। आज सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, उल्टी दस्त के चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जेल प्रहरियों की सूचना पर उसे जेल अधीक्षक द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। तीन साल में नहीं मिलने आए परिजन -मृतक कैदी रजनीश दुबे के बारे में बताया गया है कि परिवार की हालत अत्यंत दयनीय है । माता का निधन हो चुका है, पिता की उम्र ज्यादा होने से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। जेल पुलिस के अनुसार तीन साल से जेल में बंद इस कैदी से मुलाकात करने कोई भी परिजन नहीं आया। मौत की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई है, जिसके माध्यम से परिजनों को सूचित किया गया ।इनका कहना है-हवालात में बंद कैदी रजनीश दुबे का आज स्वास्थ्य अचानक ज्यादा खराब हो गया था, जिसे उपचार के लिए जेल से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। रविशंकर सिंह , अधीक्षक जिला जेल सीधी



