सिंगरौली

सुसंस्कार सोशल डब्लपमेंट ने जुड़वा तालाब खुटार में किया जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान’ का आयोजन

सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश जिला सिंगरौली,सेक्टर खुटार के तत्वावधान में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को जुड़वा तालाब में जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं तालाब को स्वच्छ बनाना रहा। इस अवसर पर प्रफुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त सदस्यगणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रम दान में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।साथ ही नवांकुर संस्था की परामर्शदाता श्रीमती सुरेखा गुप्ता तथा सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट की सह कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सावित्री प्रजापति रहीं। सभी अतिथियों, समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और तालाब परिसर की साफ- सफाई कर जल संरक्षण का संकल्प दोहराया।यह अभियान आम जनमानस की भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बना।इस अवसर पर अरविंद कुशवाहा, बबलू शाह ग्राम विकास समिति की सदस्य श्रीमती सुनैन शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जल है तो कल है का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button