सीधी

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह 2026) का आयोजन

संचालक खेल एवं युवा कल्याण मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं शासन के निर्देसानुसार कलेक्टर सीधी एवं पुलिस अधीक्षक सीधी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीधी जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह 2026) अंतर्गत 30 दिवसीय शिविर का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त हुए। जिसमें नवीन उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलो के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाए रखना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान एवं जागरूक करना, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना एवं युवाओं को नशामुक्ति योग, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना परिवार और समाज को फिटसेस एवं संस्कृति से जोड़ना महिलाओं को आत्म रक्षा से संबंधित खेलो में प्रशिक्षण देने का समावेश 20 अप्रैल से 20 मई 2026 तक और 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते है, और अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिदिन प्रशिक्षण शिविर समय सुबह 6 से 8 बजे तक है, पुलिस लाइन सामुदायिक भवन में वूशु/कुश्ती खेल का प्रशिक्षण मानिंद शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक के द्वारा दिया जा रहा है। श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पडरा सीधी कैंपस में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण ब्लाक समन्वयक विकास खंड सीधी जयवीर सिंह व गणेश स्कूल व्यायाम प्रशिक्षक बॉक्सिंग कराते कोच माखन मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासकीय विद्यालय खुर्द/उतकृष्ट विद्यालय सीधी में वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण राजबहोरन सिंह ब्यायाम शिक्षक के द्वारा दिया जा रहा है। ज्योति स्पोर्ट्स क्लब हड़बड़ों में खो खो खेल का प्रशिक्षण दिवाकर सिंह चौहान के द्वारा दिया जा रहा है। इसी तरह जिले के समस्त विकाश खंड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button