सीधी

महिला साक्षरता एवं स्वावलंबन ही संस्थान का एक मात्र उद्देश्य- राजेन्द्र भदौरिया

• अर्जुन सभागार में संस्थान द्वारा जागरूकता, कैरियर काउसलिंग तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सव्यसाॅची सेन्टर एवं जन शिक्षण संस्थान का उद्देश्य तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए महिला साक्षरता एवं महिलाओं के लिए कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। स्थापना से लेकर आज तक महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए कार्य से यह स्पष्ट होता है कि सव्यसाॅची सेन्टर एवं जन शिक्षण संस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अपने उद्देष्य में सफल रहा है। सीधी जिले के भौगोलिक परिदृश्य को देखते हुए उस समय के लिए यह एक दुरूह कार्य था मगर संस्थान द्वारा कठिन परिश्रम से इस कार्य को आसान बनाना यह दर्षाता है कि मातृ संस्था अपने सोच के अनुरूप सफल रही है। महिलाओं के रोजगार की दिषा में बढ़ते कदम इस बात के प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। यह विचार अर्जुन नगर सभागार में संस्थान द्वारा आयोजित जागरूकता एवं कैरियर काउसलिंग तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया साथ ही मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण वितरण विशिष्ट अतिथि शासकीय आईटीआई प्राचार्य ए.के.तिवारी तथा वनस्टाफ सेन्टर की काउन्सलर अरूणिमा पाठक की उपस्थिति में किया गया। कैरियर काउसलिंग के संबंध में जानकारी देते हुए विशिष्ट अतिथि शासकीय आईटीआई प्राचार्य ए.के.तिवारी ने युवाओं को बताया कि जन शिक्षण संस्थान वर्तमान में गरीब और निम्न तबके के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आवश्यकता है कि आप सब इससे जुड़े तथा आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उस प्रशिक्षण को रोजगार का जरिया बनाएं। कार्यक्रम के दौरान वनस्टाफ सेन्टर की काउन्सलर अरूणिमा पाठक ने संस्थान में उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी तथा वन स्टाफ सेन्टर द्वारा उनके लिए कौन-कौन सी सहायताएं उपलब्ध है इसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संस्थान के निदेशक जय सिह द्वारा कौशल विकास के माध्यम से कैरियर सवारने तथा उनके भविष्य हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मातृ संस्था सव्यसाॅची द्वारा एम.एस.एम.ई. के माध्यम से संचालित नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग एवं योगा टीचर्स ट्रेनिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा नवीन शिक्षा नीति की अवधारणा को देखते हुए इससे जुडकर पढ़ेलिखे युवाओं को इस क्षेत्र में बढ़ती नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग एवं योगा टीचर्स ट्रेनिंग की माॅग के अनुसार अपना भविष्य बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा इसमें प्रवेष के संबंध में आवश्यक दिश निर्देश प्रदान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, रेखा सिंह आदि संस्थान से जुड़े अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी से उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़कर इसका लाभ लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी सुस्मिता द्विवेदी ने किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने में शीतल द्विवेदी, संस्थन के सहायक कार्यक्रम अधिकारी संतोष केवट, रामसुन्दर साकेत, रिंकेश साहू एवं नितिन सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Back to top button