सीधी

सेमरिया ब्लॉक के कांग्रेस के विभिन्न सेक्टरों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

सीधी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सेमरिया अंतर्गत समस्त सेक्टर चूल्ही, झगरहा, बढ़ौरा, कुबरी, ओबरहा, बम्हनी, ऐंठी, गाड़ाखोह, चौफाल पवाई, सुकवारी, तेंदुआ, बंजारी, नौगंवा धीर सिंह एवं अमरवाह सेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक आज सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान पंचायत कमेटियों के सदस्यों का विस्तृत सत्यापन किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीति तय करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button