सीधी

जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण का लिया संकल्प

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दशमी पर्व के उपलक्ष्य में नगर परिषद चुरहट द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलाशय परिक्रमा, चुनरी अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए “जल बचाओ-जीवन बचाओ” का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद, तहसीलदार साक्षी गौतम, नगर परिषद अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामावतार पटेल प्रमोद सिंह,ओपी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता समाज सेवी , कमलेश्वर सिंह,जगदीश गुप्ता, सूर्यभान पटेल, अंबुज मिश्रा, नगर परिषद के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button