परसाई की कालजयी व्यंग्य रचना “वैष्णव की फिसलन” का मंचन आज

एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसायटी सीधी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में आज 11 जून 2026 गुरुवार को सायं 07 बजे रोली मेमोरियल सभागार, सीधी में हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना “वैष्णव की फिसलन” का मंचन किया जाएगा। इन्द्रवती नाट्य समिति, सीधी द्वारा प्रस्तुत इस एकल नाट्य प्रस्तुति में युवा रंगकर्मी सजल मिश्र अभिनय करेंगे। नाटक भारतीय समाज में व्याप्त धार्मिक आडंबर, नैतिक दोहरेपन और मानवीय कमजोरियों पर तीखा व्यंग्य करता है। परसाई की यह कालजयी रचना हास्य और व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों को समाज की विसंगतियों पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है। प्रस्तुति के संगीत की परिकल्पना एवं निर्देशन रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया है, जबकि संगीत संयोजन हिमांशु मिश्रा ने किया है। वस्त्र सज्जा प्रजीत कुमार साकेत तथा प्रकाश परिकल्पना रजनीश कुमार जायसवाल द्वारा की गई है। नीरज कुंदेर प्रस्तुति संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह प्रस्तुति एकल अभिनय, संगीत, प्रकाश और व्यंग्य के प्रभावी समन्वय के माध्यम से दर्शकों को एक विशिष्ट रंगानुभव प्रदान करेगी। नाटक का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि दर्शकों को आत्ममंथन और सामाजिक सरोकारों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना भी है। आयोजन समिति ने जिले के साहित्य, संस्कृति, कला एवं रंगमंच प्रेमियों से अपील की है कि वे आज 11 जून 2026 को सायं 07 बजे रोली मेमोरियल सभागार सीधी में उपस्थित होकर इस विशेष नाट्य प्रस्तुति का आनंद लें।



