Uncategorized
Trending

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को ज़िला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण एवं बालमुकुंद सिंह परिहार को जिला संगठन मंत्री बनाए जाने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सम्मान समारोह में पहुंचे जिले के कई दिग्गज नेता, सत्य प्रकाश प्रजापति जुवाड़ी विंध्यनगर ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देशन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री अजय सिंह राहुल भैया जी एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी की सहमति से सिंगरौली जिला प्रभारी माननीय श्री गुरमीत सिंह” मंगू एवं माननीय श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अनुशंसा पर बालमुकुंद सिंह परिहार पूर्व सरपंच खुटार को जिला संगठन मंत्री सिंगरौली ग्रामीण एवं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को शहर अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ बनाए जाने पर 30 मई मंगलवार को सर्किट हाउस माजन मोड़ में वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा सम्मान समारोह रखा गया था, जिसमें जिले के तीनों विधानसभा से कई दिग्गज नेताओं ने पहुंचकर नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत दिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालमुकुंद सिंह परिहार को संगठन मंत्री का दायित्व दिए जाने से आज समूचे जिले में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बना हुआ है वही ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण प्रकोष्ठ बनाए जाने पर सिंगरौली विधानसभा में निश्चित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, पूर्व महापौर एवं सिंगरौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रेनू साह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि श्री परिहार के जिला संगठन मंत्री पद पर एवं श्री ज्ञानेंद्र सिंह को शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण प्रकोष्ठ पर जबसे नियुक्ति की गई है, संगठन में एक नया जान आया है, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री श्री बालमुकुंद सिंह परिहार बहुत ही अनुभवी संघर्षशील कांग्रेस के नेता हैं इनके अनुभव का सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा सिंगरौली विधानसभा एवं चितरंगी विधानसभा को फायदा होगा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु के नियुक्ति पर श्री पैगाम ने कहा कि मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के नेता है कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में सफलता मिलेगी, जिला संगठन मंत्री पद पर अपनी नियुक्ति पर बालमुकुंद सिंह परिहार ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने कार्य करने का मौका दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और 2023 विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा पर कांग्रेश की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने शहर अध्यक्ष बन पर्यावरण प्रकोष्ठ पर अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ! साथ ही कहाँ कि मैं कांग्रेस के सभी साथियों को साथ लेकर कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु मेहनत करूँगा , इस बार प्रत्याशी कोई भी हो हम सब को मिलकर उसे जितना हैं जिससे सिंगरौली का रुका हुआ विकास हो सके , कार्यक्रम का संचालन रूपेश चंद्र पांडे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल द्वारा किया गया,उक्त सम्मान समारोह अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, पूर्व महापौर एवं विधानसभा प्रत्याशी रेनू शाह, पूर्व महापौर प्रत्याशी जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर के उपाध्यक्ष आदिवासी नेता संगीता सिंह, अशोक सिंह पैगाम किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत, रूपेश चंद्र पांडे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, अशोक साह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, राजकुमार दीपांकर प्रदेश सचिव, बालेंद्र वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, नागेंद्र सिंह बबलू सिहावल विधायक प्रतिनिधि एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस, राघवेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर, लखन लाल शाह प्रदेश कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, रामसागर शाह पूर्व पार्षद, मनोज शाह सिद्धि प्रदेश कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेश, भैया लाल सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ ग्रामीण, प्रवीण सिंह चौहान मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस सिंगरौली ग्रामीण, शालिनी श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल महिला शहर, पंकज पांडे प्रदेश प्रवक्ता एनएसयूआई, मनोज सिंह जिला इंटक अध्यक्ष युवा, अजय सिंह डब्बू पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा सिंगरौली, शरद पंचोली, गुड्डू सिंह पार्षद बरगवां नगर परिषद आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे, सिंगरौली के गायक अशोक पांडे जी ने अपने टीम के साथ गाना गाकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया, सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार से प्रभावित होकर सिंगरौली विधानसभा के वार्ड नंबर 36 से सत्य प्रकाश प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेसका दामन थामा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button