सीधी-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर का शुक्रवार 2 जून को सीधी जिले के धौहनी विधानसभा में आगमन हो रहा है। जहां उनके मुख्य आतिथ्य और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक में विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी। जिला प्रवक्ता आकाश राज पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया गया कि श्री राठौर का आगमन शुक्रवार को धौहनी विधानसभा के ग्राम कमचड़ में होने जा रहा है। शुक्रवार 2 जून को दोपहर 3 बजे से संगठनात्मक बैठक लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों, सभी जनप्रतिनिधियों, धौहनी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विधानसभा के सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, बूथ एवं बीएलए साथियों से उपस्थिति की अपील की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
ऑपरेशन प्रहार के तहत जप्त मदिरा का नष्टीकरणApril 16, 2026




