सीधी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने आंगनबाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत 1 जून को शहर के वार्ड क्रमांक 17 में आंगनवाड़ी क्रमांक 16 में जाकर आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों एवं उनके परिवार जनों से संपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह ,महामंत्री श्रीमती जगदंबा सोनी , कोषाध्यक्ष श्रीमती महिमा तिवारी , नगर अध्यक्ष श्रीमती कंचन केसरी नगर मंत्री श्रीमती रेनु साकेत ,नगर मंत्री श्रीमती सुधा नामदेव, श्रीमती विमला उपाध्याय, श्रीमती निशा पटेल सहित मोर्चे की समस्त बहने उपस्थित रहीं।
लखपति दीदियों का सम्मान-
मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सीधी द्वारा आवास योजना की लखपति दीदियों का सम्मान किया गया। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी द्वारा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह , महामंत्री श्रीमती जगदंबा सोनी , कोषाध्यक्ष श्रीमती महिमा तिवारी , नगर अध्यक्ष श्रीमती कंचन केसरी नगर मंत्री श्रीमती रेनु साकेत ,नगर मंत्री श्रीमती सुधा नामदेव, श्रीमती विमला उपाध्याय, श्रीमती निशा पटेल सहित समस्त बहने उपस्थित रही।




