10 साल से फरार चल रहा स्थाई वारंटी हुआ गिरफ्तार

उच्च न्यायालय जबलपुर की ओर से जारी था स्थाई वारंट
सिंगरौली।10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को जियावन थाना पुलिस ने गिरफ्तार
करने में सफलता पाई है।उच्च न्यायालय जबलपुर की ओर से स्थाई वारंट जारी था।
माननीय उच्च न्यायालय के प्रकरण क्रमांक- सीआरए -2850/ 2011 धारा 302, 34, 201 भादवि में वारंटी शिवनाथ बैगा पिता रामाधीन बैगा उम्र 48 वर्ष निवासी गीर थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.) है।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो.युसूफ कुरैशी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर वीरेन्द्र सिह धार्वे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी संतोष तिवारी थाना जियावन के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 7 जून 2023 की रात थाना जियावन के वर्ष 2006 के हत्या के मामले में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता इनामी वारंटी जो साल 2011 में जमानत से फरार हो गया था एवं लगातार अपने को छुपाए रखते हुए फरारी काट रहा था। उक्त वारंटी के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा स्थाई वारंटी जारी किया गया था। उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। फरार वारंटी इतना शातिर था कि अपने नाम पते की जानकारी पुलिस को ना होने पाए इसके लिया उसने न तो अपना आधार कार्ड बनवाया था ना ही वोटर आईडी का कहीं पर भी प्रयोग किया। उक्त वारंटी चोरी-छिपे गीर में अपने एक रिश्ते के चाचा से मिलने आने वाला था जिसकी जानकारी पुलिस को लग गई और पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया है। कार्रवाई में उनि एनपी तिवारी ,उनि भिपेन्द्र पाठक, सउनि सुरेश वर्मा, प्रआर गुलाब , बंसलाल , आरक्षक खुम सिंह का योगदान रहा।



