Uncategorized

गीत लेखन प्रतियोगिता में अशोक पाण्डेय को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

सिंगरौली। जिले के ख्यातिप्राप्त गायक व लेखक अशोक पाण्डेय के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुयी है। पिछले दिनों मप्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत गीत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सिंगरौली जिले के गायक व लेखक अशोक पाण्डेय को प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अनेक लेखकों द्वारा अपने अपने गीत प्रतियोगिता में दिये गये थे जिसमें ग्वालियर के बृजेश सिंह यादव को प्रथम व विदिशा के राहुल विश्वकर्मा को द्वितीय जबकि सिंगरौली जिले के अशोक पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। श्री पाण्डेय की इस उपलब्धि से उनके सहयोगियो तथा उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये इस सम्मान के लिए श्री पाण्डेय ने आभार जताया है।

ज्ञात हो कि श्री पाण्डेय लम्बे समय से गीत लेखन व गायन के क्षेत्र में जुटे हुये हैं। अब तक कई सैकड़ा गीतों की उन्होने रचना की है। जिला प्रशासन के जागरूकता गीत हो या प्रदेश सरकार की योजनाओं के गीत उनकी रचना कर उसका बखूबी गायन अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया है। श्री पाण्डेय ने मप्र सरकार की महत्वाकाक्षी योजना लाड़ली बहना योजना को ध्यान में रखकर जो गीत लिखा है उसके बोल हैं “चमक उठी आशा कि किरणें,नूतन हुआ बिहान, लाडली बहना योजना से” श्री पाण्डेय द्वारा लिखे गये इस गीत की प्रशंसा प्रदेश भर में की जा रही है।

गायन के क्षेत्र में अशोक पाण्डेय का नाम सिंगरौली ही नहीं अपितु समूचे प्रदेश में आज एक जाना पहचाना नाम बन गया है। दूरदर्शन से लेकर सरकारी आयोजन हो या क्षेत्रीय कार्यक्रम हो श्री पाण्डेय द्वारा जो ओजपूर्ण प्रस्तुति दी जाती है उसके सामने कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button