Uncategorized

अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध कमर्जी पुलिस की कार्यवाही

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बेस के नेतृत्व में सीधी पुलिस अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन कर रहे वाहन को जप्त कर मामला किया पंजीबद्ध। गौरतलब है कि दिनांक 12/06/2023 को देहात भ्रमण के दौरान थाना कमर्जी को जरिये मुखविर सूचना मिली कि ग्राम चिलरी का मिथिला प्रसाद पटेल अपने ट्रैक्टर क्रमाक एमपी 53 एए 7730 से भितरी घाट सोन नदी प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से उत्खनन कर रेत ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर परिवहन कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई तो देखा कि भितरी घाट पर एक ट्रेक्टर मय ट्राली के चालक घाट की ओर चढ़ रहा था जिसकी घेराबंदी की गई चालक मिला। चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथिला प्रसाद पटेल पिता मंगल प्रसाद पटेल उम्र 49 वर्ष निवासी चिलरी याना कमर्जी का होना बताया। जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर उसके ट्रेक्टर व ट्राली की तलाशी ली गई ट्राली के ऊपर तक रेत भरी हुई पायी गयी ट्रैक्टर चालक से रेत उत्खनन व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज चाहा गया जो नहीं होना बताया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 379, 414 ता.हि.. 4/21 खान खनिज अधिनियम, 27, 29, 39, 41, 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 4, 41, 52 भारतीय वन अधिनियम का दण्डनीय अपराध पाये जाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर वाहन चालक व वाहन स्वामी मिथिला प्रसाद पटेल से ट्रेक्टर मैसी (मूडा) लाल कलर रजिस्ट्रेशन क्रमाक एमपी 53 एए 7730 एवं ट्राली हरा सफेद रंग की जिसमें ट्राली के ऊपर तक रेत भरी हुई कीमती तीन लाख तीन हजार रुपये समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया यह
उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि. भूपेश बेस, सउनि राजमणि वर्मा आर. 443 प्रभात सिंह चन्देल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button