Uncategorized

बाजार में खड़ी मोटर सायकल का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले चोर से 60 हजार रुपये कीमती मोटर सायकल को अमिलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया जप्त।।

सीधी-पुलिस अधीक्षक सीधी रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट विवेक गौत्तम के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरी अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने एक दिन पूर्व चोरी हुई मोटर सायकल को दस्तयाब कर चोरी का किया खुलासा। फरियादी बृजेश कुमार पटेल पिता रामनाथ पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बमुरी कोठार थाना अमिलिया का थाना उपस्थित आकर जवानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14/6/2023 को अपनी मोटर सायकल टीवीएस राइडर एमपी 53 एमएल 6005 को लेकर अनिल विश्वकर्मा के साथ अमिलिया हायर सेकेण्डरी स्कूल में किताब लेने आया था। मैं अपनी मोटर सायकल को अमिलिया हायर सेकेण्डरी स्कूल के बाहर खड़ा कर किताब लेने स्कूल के अन्दर अनिल विश्वकर्मा के साथ चला गया था शाम को जब स्कूल के अन्दर से बाहर निकला तो देखा कि मेरी उक्त मोटर सायकल वहाँ नहीं थी कोई अजात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाय। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 ताहि का अपराध कायम कर पता तलाश की जो चितवरिया के जितेंद्र पाण्डेय के घर पर अपराध में चोरी की गयी मोटरसाइकिल खड़ी होने की सूचना मिली जिसे चोरी गयी मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय पिता बंस बहादुर पाण्डेय 21 साल साकिन ‌चितवारिया नं एक थाना अमिलिया के कब्जे से मोटर साइकिल टीवीएस राइडर एमपी 53 एमएल 6005 कीमती 60000 रुपये को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर विवेचना की जा रही है।
जप्त मशरूका टीवीएस राइडर मोटर सायकल कीमती 60 हजार रुपये।—–
सराहनीय योगदान:- थाना प्रभारी अमिलिया निरी. अशोक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह व आरक्षक दिनेश सिंह व चौकी सिहावल के चौकी प्रभारी सउनि कप्तान सिंह आर शिवम् सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button