Uncategorized
बंधौरा पुलिस ने ग्राम सेमुआ में अभिमन्यु अभियान के तहत लोगों को दिलाई शपथ

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एसपी यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं माड़ा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बन्धौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा द्वारा ग्राम सेमुआ में बालको एवं पुरुषो को महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने एवं उन्हे संवेदनशील बनाए जाने हेतु अभियान “अभिमन्यु” के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाकर “मैं हूं अभिमन्यु “के रूप में दिखाकर उपयोगी हेल्प लाइन नंबर की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को शिक्षित होकर सामाजिक बुराइयों दहेज, अश्लीलता भ्रूण हत्या लिंग भेद महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता नशा रूढ़िवादिता को खत्म करने की समझाइश दी गई।



