Uncategorized

महामहिम राज्यपाल के नाम 7 बिंदुओ को लेकर ज्ञापन सौंपा

सीधी-जिले के ग्राम कुबरी मे आदिवासी दसमत रावत के ऊपर प्रवेश शुक्ला मे पेशाब किया था। जिस पर सीधी प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर को जमीदोज कर दिया गया है।

वही इस कुकृत्य के विरोध मे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व एवं प्रमुख महासचिव दिनेश यादव के लेटर पैड में 7 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमे आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की माँग, सहित घर मे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाए के साथ कई बिंदु थे।

वही ज्ञापन सौपने मे मौजूद प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी रीवा संभाग मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह चौहान राजू ,सीधी जिला अध्यक्ष रामराज यादव, अभिमन्यु मिश्रा युवा जिला अध्यक्ष सीधी,पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र सिंह चौहान, जिला सचिव जिला कार्यालय प्रभारी राममिलन केवट, जिला कार्यालय प्रभारी चित्रसेन यादव के साथ समाजवादी पार्टी कई कार्यकर्ता वा पदाधिकारी शामिल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button