Uncategorized

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला स्वीप काॅर्डिनेटर नियुक्त

सीधी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण हेतु एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये जिले में जिला स्वीप काॅर्डिनेटर, जिला सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर एवं जिला पी.डब्ल्यू.डी. काॅर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है। जारी आदेशानुसार जिला स्वीप काॅर्डिनेटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे होंगे। इसी प्रकार जिला सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर सहायक संचालक जिला जनसंपर्क विभाग मुकेश कुमार मिश्रा, जिला पी.डब्ल्यू.डी. काॅर्डिनेटर डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रेयस गोखले, अर्बेन एरिया काॅर्डिनेटर परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एल.आर. तिवारी, जेण्डर स्वीप काॅर्डिनेटर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग अवधेश सिंह, यूथ स्वीप काॅर्डिनेटर सहायक प्राध्यापक संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय डाॅ. नागेन्द्र सिंह एवं फाॅरेस्ट एरिया काॅर्डिनेटर मुख्य संचालक संजय टाईगर रिजर्व हरिओम को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button