सीधी

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा लोक अधिकार केन्द्र आजीविका भवन सेमरी में मनाया गया

सीधी-जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे विशेष कार्यक्रम हम होंगे कामयाब पखवाडे के अन्तर्गत कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला जेण्डर नोडल युवा सलाहकार हरीराम त्रिपाठी के सहयोग से विकासखण्ड सिहावल के लोक अधिकार केन्द्र में महिला बाल विकास एवं आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में हिंसा उन्मूलन संबंधी लैंगिंक समानता, महिलाओं के हक और अधिकार विभिन्न विभागों तक महिलाओं की पहुंच बनाये जाने हेतु संवाद, शपथ एवं मेहदी रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उजाला संकुल स्तरीय संगठन से विभिन्न ग्राम संगठनों एवं समूह सदस्य की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जेण्डर सीआरपी देववती विश्वकर्मा, अंजू सिंह ने अपनी बातों को सभी के समक्ष रखा। अनुसुइया वाजपेई परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास ने अपने विचारों को रखा और लोगों को समझाइस दी कि घरेलू हिंसा को कैसे रोका जा सकता है एवं समस्या आने पर महिला बाल विकास एवं लोक अधिकार केन्द्र के माध्यम से समस्या का समाधान होता है। म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाक प्रबंधक अखिलेश त्रिपाठी, विकासखण्ड जेण्डर नोडल राहुल शुक्ला सहायक विकासखण्ड प्रबंधक द्वारा बताया गया कि नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के संदेश का प्रचार-प्रसार महिलाओं के बीच किया जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में प्रभा सिंह सचिव उजाला संकुल, फूलकुमारी संकुल मैनेजर इत्यादि समूह सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button