अपाक्स की मऊगंज जिला इकाई गठित

अपाक्स (मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) जो कि मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठन है इसके नवगठित मऊगंज जिला की नई जिला कार्यकारिणी का गठन पूर्व निर्धारित योजना अनुसार दिनांक- 08.12.2024 दिन – रविवार को, समय दोपहर- 2:00 बजे से, स्थान- अर्जुन पटेल के घर पर, एक्सिस बैंक के बगल में, चाक मोड, मऊगंज में आयोजित की गई।
आयोजित बैठक की “अध्यक्षता” डॉ. आर.एन. पटेल जिला अध्यक्ष अपाक्स जिला रीवा द्वारा की गई। बैठक के “मुख्यअतिथि” अपाक्स के संभागीय अध्यक्ष ‘ राकेश कुमार जायसवाल’ सीधी उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथियों में अपाक्स के संभागीय कोषाध्यक्ष बिहारी लाल सकेत, संभागीय सह: कोषाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल, अध्यक्ष अपाक्स जिला सीधी श्रीराम सोनी, अपाक्स जिला महासचिव रीवा से मुन्नालाल रावत, अपाक्स जिला उपाध्यक्ष रीवा डॉ.बी.पी. सिंह, अपक्स जिला कोषाध्यक्ष सीधी शिव शिवमूरत प्रसाद साहू उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम अपाक्स संगठन का उद्देश्य विषय पर जिला सचिव रीवा मन्नालाल रावत द्वारा प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात अपाक्स संगठन की आवश्यकता एवं संविधान के प्रावधान क्या है इस विषय पर डॉ. बी.पी. सिंह रीवा द्वारा प्रकाश डाला गया। अपाक्स की नई कार्यकारिणी कैसे गठित किया जाए इस विषय पर श्रीराम सोनी जिला अध्यक्ष सीधी द्वारा प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से प्रदीप विश्वकर्मा सहायक प्राध्यापक शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज को अपाक्स जिला मऊगंज का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शिवानंद सिंधिया को अपाक्स जिला मऊगंज का नया जिला सचिव सर्वसम्मति से घोषित किया गया तथा विवेक कुमार पटेल को सर्वसम्मत से अपाक्स जिला मऊगंज का कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. रामसुंदर कोल को सर्वसम्मत से अपाक्स जिला मऊगंज का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी 1 सप्ताह में नए निर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किया जाने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर अपना प्रस्ताव रखा गया। राजमणि विश्वकर्मा दिनेश कुमार साकेत, सुखलाल सकेत ब्लॉक अध्यक्ष नईगढ़ी, आर.के. पटेल इत्यादि ने अपने प्रस्ताव दिए।
अंत में अध्यक्षता कर रहे डॉ. आर.एन. पटेल द्वारा संगठन के विषय में सभी को संपूर्ण जानकारी दी गई एवं रीवा जिले से विभाजित मऊगंज जिले की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को बधाई दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभागीय अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन करके, तहसील और ब्लॉक इकाइयों का भी गठन भी सम्पन्न करें। प्रदेश और संभागीय संगठन सदैव आपके साथ है।
अंत में स्वल्पाहार के साथ नवनियुक्त जिला सचिव शिवानंद सोंधिया द्वारा उपस्थित सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन का समापन किया गया।