सिंगरोली

वीरेंद्र दीक्षित को बनाया गया भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सिंगरौली जिले सहित मध्य प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता बैठक का आयोजन पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम केंद्रीय कार्यालय में किया गया जहां पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी की अनुशंसा पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला जी ने दतिया जिले से आने वाले ओजस्वी वक्ता कुशल निर्देशन पंचायत विभाग से रिटायर हुए श्री वीरेंद्र दीक्षित जी को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी गई है। श्री वीरेंद्र दीक्षित जी छात्र जीवन में भी भी राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। एक ओजस्वी वक्त भी है ऐतिहासिक कार्यक्रमों का संचालन भी करते हैं मध्य प्रदेश के लगभग हर जिले पर जमीनी पकड़ रखते हैं भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रचार मंत्री के रूप में भी कई वर्षों तक सेवाएं दी है श्री दीक्षित हर विषय पर अपनी बात बहुत ही स्पष्ट से रखते हैं प्रदेश में नशा विरोधी अभियान एवं भ्रष्टाचार उजागर करने की उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। श्री वीरेंद्र दीक्षित जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवाकांत अग्रहरी, प्रेमसागर गुप्ता,स्वामी शरण अग्रहरी, शिवप्रसाद शाह,रामलल्लू शाह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारी ने श्री वीरेंद्र दीक्षित जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button