सीधी में ठंड का कहर: तीन दिन में 7 डिग्री गिरा तापमान

सीधी ।जिले के तापमान में लगातार गिरावट देखी गई है। लगातार यह गिरावट दिन पर दिन कम होती जा रही है। बात करें तापमान की तो लगातार तीन दिनों में तापमान में भारी कमी देखी गई है।लगभग 7 डिग्री तापमान 3 दिन में कम हुआ है जिसके बाद लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।आज सोमवार के दिन सुबह से ही तापमान में गिरावट देखी गई है। सुबह 6 बजे का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। हालांकि लगभग 9 बजे बजे यह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।जहां यह पिछले तीन दिनों में तापमान में भारी गिरावट आज दिखी है। बात करें विजिबिलिटी की तो 300 मी विजिबिलिटी ने लोगों के वाहनों के पहिए को बंद कर दिया है।लोगों को अब सामने दिखाई नहीं दे रहा है जिसकी वजह से सभी का काम बंद हो गया है जिस सड़क पर चलने के लिए लोगों की लंबी कतारे लगती थी वहां सिर्फ एक या दो वाहन दिखाई देते हैं।9 बजे सुबह विजिबिलिटी 200 मी अब हो गई है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम वैज्ञानिको ने बच्चों और वृद्ध लोगों को घरों से निकलने के लिए आज मनाही कर दी है।वही बात करें धूप खिलने की तो धूप इन दिनों काफी देर से दिखाई पड़ती है ऐसे में जनता काफी परेशान है।


