स्वामी विवेकानंद जयंती पर व्याख्यान माला कार्यक्रम सम्पन्न

सिंगरौली-म.प्र.जन अभियान परिषद् जिला सिंगरौली द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा उत्सव) के अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस बैढन सिंगरौली में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामनिवास शाह विधायक
सिंगरौली, मुख्य वक्ता डॉ एन.पी मिश्रा आचार्य अध्यक्ष पुरोहित समाज, प्रबंधन शिवधाम मंदिर, विशिष्ट अतिथि श्री सन्तोष शाह पार्षद नगर निगम, डॉ आर डी पाण्डेय सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रांतीय संयोजक आरोग्य भारती, श्री अवनीश दुबे जी अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता, श्री जीतेन्द्र जायसवाल सहायक प्राध्यक प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कालेज, ब्रह्माकुमारी संस्थान से
बहन शोभा जी, गायत्री परिवार श्री राममिलन सोनी, रामकृष्ण पटेल, हार्टफुलनेस संस्थान डॉ एस एन सिंह ,योग आयोग से श्री गजमोचन सिंह, पतंजलि से श्री रामनरेश त्रिपाठी, आर.आर. तिवारी, एवं सभी नवांकुर, प्रस्फुटन सीएमसीएलडी के परामर्शदाता, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआात भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प माला एवं दीपप्रज्वलीत कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियो का स्वागत जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया एवं आगामी कार्यो के बारे में अवगत गया ।अतिथियों द्वारा विवेकानंद जी के विचारों पर चर्चा करते हुए कम समय में भारत का डंका विश्व पटल पर आध्यात्मिक क्षेत्र में फैलाया तथा युवाओं के प्रेरणा श्रोत , उन्होंने कहा था उठो जागो और
तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की पूर्ति न हो। नर सेवा ही नारायण सेवा है।राष्ट्र ही सर्वोपरि मानकर युवाओं का आह्वान किया गया है। देश के भविष्य युवा है सभी को सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ना है नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है,समाजको नशा से मुक्ति दिलानी है, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिवनाथ मिश्र परामर्शदाता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत
में अतिथियो का आभार प्रकट विकासखण्ड समन्वयक प्रभुदयाल दाहिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था से रामसूरत विश्वकर्मा, श्रीनिवास श्रीवास्तव, जगप्रसाद विश्वकर्मा, मनोहरलाल वर्मा, शिवेन्द्र धर द्विवेदी, गौरव बैस, शिवप्रसाद शाह, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, परामर्शदाता, अस्मिता गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, आसीन शाह,
अभिषेक कुमार उपाध्याय, निलू साकेत, अमरीश पाठक, धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।



