सिंगरोली

मकर संक्रति पर विधायक, महापौर, कलेक्टर, निगम अध्यक्ष ने जिलेवासियो को दी शुभकामनाएं

सिंगरौली-आनंद एवं उमंग का त्योहार मकर संक्राति पूरे जिलें में धूमधाम से मनाया गया।
सुबह से ही जिले के नागरिक जिले में बहने वाली नदियों सोन, गोपद क साथ साथ अन्य नदियो के घाटो मे पहुचकर
अस्था की डुबकी लगाई एवं मान्यताओं के अनुसार गुड़ तिल का दान दिया। वही अस्था के महापर्व पर नादियों के घाटो में
जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
इसी कड़ी में एनसीएल मैदान बिलौजी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मकर संक्राति महापर्व
मिलन त्योहर में सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम,
नगर निगम की महपौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय सहित
अन्य जन प्रतिनिधियों ने पहुचकर स्व सहायता समूहो द्वारा लगाए गये स्टाल का अवलोकन किया गया।
अस्था के महापर्व पर विधायक द्वय, नगर निगम की महापौर, कलेक्टर एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा गुल्ली डांडा
का खेल खेलने के साथ ही पतंगबाजी की गई। साथ ही जिले के नागरिको सुख शांति की कामाना करते हुयें महापर्व की
शुभकामना दी गई। और कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृती और आस्था का प्रतीक है इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाएं।
इस दौरान कलेक्टर के द्वारा गरीबो को उपहार स्वरूप गुड़ लाई एवं तिल का वितरण किया गया। इस अवसर
पर महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्हीपी उपाध्याय, मेयर इंन काउसिल के
सदस्य खुर्शीद आलम, वरिष्ट समाजसेवी पूनम गुप्ता सहित बड़ी सख्या में लाडली बहने, स्वा सहायता समूह के महिला
सदस्य, बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button