सिंगरोली

अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

06 शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कफ सीरप कीमती 1,080 रूपए जप्त

सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिव कुमार वर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्‍ध्‍यनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में
कामयाबी मिली । आरोपी के कब्जे से 06 शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कफ सीरप कीमती 1,080 रूपए जप्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को विन्न्‍ध्‍यनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कोरेक्स बिक्री करने के लिए ग्रीन हट कालोनी तरफ आने वाला है जिसकी सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। जहां पर मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम करण साकेत पिता लालबाबू साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 04 थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 06 शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कफ सीरप कीमती 1080 रुपए का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एवं आज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया जिसे न्या‍यालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है । विदित हो कि आरोपी करन साकेत के विरूद्ध थाना विन्‍ध्‍यनगर में अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने, चोरी करने एवं मारपीट सहित कुल 12 अपराध पंजीबद्ध है । कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, संतोष साकेत, प्रधान आरक्षक मुनेन्द्र राणा, संदीप सिंह, नितिन गौतम, रमागोविन्‍द तिवारी, आरक्षक प्रताप कुमार पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button