सिंगरोली
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सम्पूर्ण दिवस के लिए जिले में “शुष्क दिवस“ घोषित

सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को सम्पूर्ण दिवस के लिये सिंगरौली जिले में “शुष्क दिवस“ घोषित किया है।जारी आदेश के तहत जिले में स्थित समस्त मदिरा के फुटकर विक्रय केन्द्र, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3 बार होटल तथा थोक विक्रय केन्द्र, देशी मदिरा मद्यभण्डागार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को (संपूर्ण दिवस) बंद रखे जायेंगे तथा मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।



