सिंगरोली

एनसीएल सीडब्ल्यूएस इकाई ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत लगाया निक्षय जांच शिविर

भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) सीडब्ल्यूएस इकाई ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान एवं 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत संविदाकर्मियों हेतु निक्षय जांच शिविर का आयोजन किया।

शिविर के दौरान उपस्थित संविदाकर्मियों की टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर जांच की गई। निक्षय शिविर में 60 संविदाकर्मियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा लाभ उठाया।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा देशभर में टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में टी. बी. संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जांच शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button