सिंगरोली

जनमन अभियान के सभी विंदुओ को सेचुरेशन स्तर पर पहुचाना हमारी प्राथमिकता हैः- कलेक्टर

स्वा रोजगार योजनाओं में गति लाकर दिए गये लक्ष्यो को प्राप्त करेः-गजेन्द्र सिंह नागेश

सिंगरौली-जन मन अभियान के सभी विंदुओ को सेचुरेशन स्तर पर पहुचाना हमारी प्राथमिकता
है। साथ ही स्व रोजगार योजनाओं में गति लाकर दिए गये लक्ष्यो को निर्धारित समय सीमा प्राप्त कर हितग्राहियों को
लाभान्वित कराया जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान जिला पंचायत
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया।
बैठक के दौरान पीएम जन मन अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दियें कि योजना से संबंधित विभागीय
अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि पीव्हीटीजी बसाहटो में स्थित
प्रत्येक घर में नल के माध्यम से सुद्ध पेयजल उपलंब्ध करायें तथा। जनमन अभियान के तहत स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासो
का निर्माण कार्य समय सीमा पूर्ण कराये साथ ही यह सुनिश्चित करे कि आयुष्मान कार्ड से कोई पात्र हितग्राही आयुष्मान
योजना से वंचित न रहे। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दियें कि पीव्हीटीजी बसाहटो में स्थल चिन्हित कर सर्व सुविधायुक्त
केन्द्रो एवं छात्रावास भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करे। उन्होंने रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए कि बैगा जन
जाति के रोजगार एवं सास्कृतिक उत्थान के लिए विशेष रोजगार शिविर के साथ ही कैरियर काउसलिंग शिविरो का आयोजन
करे।
कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित जिला प्रमुख अधिकारी आगामी
समय सीमा की बैठक के पूर्व अनिवार्य रूप से करें। न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में न्यायालय में
जवाब प्रस्तुत करनें तथा सीएम पोर्टल में प्राप्त शिकायतों सहित बाल संरक्षण आयोग एवं अनुसूचित जाति जन जाति एवं
मानवा अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायतों का सकारात्मक निराकरण दर्ज करनें के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि
जन कल्याण शिविरो के दौरान पात्र हितग्राहियो को चिन्हित कर उनका संबल कार्ड बनाने की कार्यवाही किया जाये। साथ ही
निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों के सचिवो एवं रोजगार सहायक से पालन प्रतिवेदन लेवे कि उनके पंचायत के प्रत्येक
पात्र हितग्राही का संबल कार्ड बना दिया गया है।
प्रभारी कलेक्टर ने स्वारोजगार योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुयें निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी
तत्परता के साथ अपने अपने विभागो से संबंधित स्वा रोजगार योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करायें
साथ ही आवेदन जो बैंको में लंबित है हितग्राही एवं बैको से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित
करे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन लोगो
डब्ल्यूजीएफ के माध्यम से प्रशिक्षण मिला हुआ उनसे सम्पर्क कर एक्टीव प्रकरणो की संख्या लक्ष्य अनुरूप बढ़ाए और साथ
ही यह सुनिश्चित करे कि लक्ष्य अनुसार जिन माता एवं शिशुओं को गोद लिया गया है उनको सही मात्रा में पोषण उपलंब्ध
कराये ताकि वे स्वाथ्य रहे।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर
माइकेल तिर्की, नंदन तिवारी, सौरभ मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग
मोदी, सीएमएचओ एन.के जैन, तहसीलदार रमेश कोल, एसडीओ वन विभाग एन.के त्रिपाठी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी
चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button