सिंगरोली

यात्री बस की चपेट में बाइक आने से दो युवकों की मौत

सिंगरोली-सोमवार को बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम तेलदह गड़रिया के समीप यात्री बस की चपेट में बाइक आने पर उसपर सवार दो युवको संबंधी जिजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस प्रशासन के समझााइस के बाद मामला शांत होने के आवागमन बहाल हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में करीब 12 बजे शिव रतन सिंह गोड़ पिात खुलल्लू सिंह 21 वर्ष निवासी फुलवारी थाना बरगवां एवं कुवर सिंह गोड़ पिता लाल शाह सिंह गोड़ 30 वर्ष निवासी दुधमनियां थाना बरगवां बाईक से बरगंवा से वैढ़न की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेलगवा ग्राम गड़रिया के पास सामने आ रही यात्री बस की चपेट में आ गये जिससे दोनो के गंभीर चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा जाम लगा दिया गया। जिससे दोनो ओर वाहनो की लंबी कतारे लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीओपी के.के पाण्डेय, तहसीलदार नागेश पनिका, एसआई रामजी त्रिपाठी, गोरबी चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक, एएसआई विशेश्वर साकेत मौके पर पहुंचकर लागो को समझाइस देकर संबल योजना के तहत सहायता राशि दिलाने के आश्वासन पर मामला को शांत कराया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर विजय बस को थाने में जप्त करने के साथ शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर शव का जिला चिकित्सालय वैढ़न पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button