राजनीति

सीधी में प्रबुद्ध समाज की जिला स्तरीय “चिंतन बैठक” सम्पन्न

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने का संकल्प

2026 के राज्यसभा चुनाव में रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को प्रतिनिधित्व देने की उठी मांग

सीधी जिला मुख्यालय स्थित इंदराज पैलेस,सीधी में आज प्रबुद्ध समाज की जिला स्तरीय “चिंतन बैठक” का आयोजन किया गया, जिसमें सीधी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रमुख प्रबुद्ध कांग्रेसी/समाजसेवी शामिल हुए । बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने तथा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। पंडित गिरिजेश कुमार पाण्डेय तथा पंडित विनोद शर्मा के नेतृत्व में जारी प्रबुद्ध समाज की दिनांक 06 सितंबर 2025 को रीवा में हुई सम्भागीय बैठक में, रीवा सम्भाग के सभी जिलों के प्रबुद्ध कांग्रेस प्रतिनिधियों ने प्रत्येक जिले में चिंतन बैठकों के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया था । इसी क्रम में सर्वप्रथम 21 सितंबर 2025 को सतना, 26 सितंबर 2025 को सिंगरौली तथा 11 अक्टूबर 2025 को मऊगंज में जिलास्तरीय चिंतन बैठकें सम्पन्न हुईं, जिनके पश्चात सीधी जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए ।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सोच “जितनी जिसकी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” के सिद्धांत के आधार पर प्रबुद्ध समाज को पार्टी संगठन और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी दी जानी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि जब तक संगठन में निचले स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक तथा स्थानीय संस्थाओं के चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी की यह सोच पूरी तरह लागू नहीं होगी, तब तक प्रबुद्ध समाज एवम जनमानस का पार्टी से जुड़ाव मजबूत नहीं होगा ।
संगठन को सशक्त और जनआधारित बनाने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाना आवश्यक है । तभी संभाग में पार्टी खोया हुआ वर्चस्व पुनः स्थापित हो सकेगा । चिंतन बैठक में रीवा सम्भाग के प्रबुद्ध समाज को आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 में प्रतिनिधित्व देने की पुरजोर माँग भी की गई ।उपस्थितजनों ने एक स्वर से कांग्रेस आलाकमान से आग्रह किया कि रीवा सम्भाग के प्रबुद्ध समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देकर पार्टी में उनके योगदान और निष्ठा को सम्मानित किया जाए । बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में प्रबुद्ध समाज सक्रिय भूमिका निभाएगा, ताकि कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में आकर जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सके ।
बैठक का सन्चालन पंडित सुदीप ने किया । बैठक को लक्ष्मण तिवारी,चिंतामणि तिवारी, गिरिजेश कुमार पाण्डेय, विनोद शर्मा,रामअशोक शर्मा,अमित द्विवेदी पूर्व महामंत्री पीसीसी ,महिपत शुक्ला, रमाशंकर शुक्ल,दरोगा पाठक,सूर्य कुमार द्विवेदी,शिव कुमार पाण्डेय, पं अभिषेक,दिनेन्द्र द्विवेदी, विष्णुशरण, भास्कर मिश्र,डॉ.हेमंत तिवारी,विनय मिश्र,सहित अन्य वक्ताओं ने विचार साझा किया । बैठक का संचालन सुदीप द्विवेदी ने किया तथा आभार लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया,आये हुए अतिथियों का स्वागत भाषण ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया ।
अतिथियों का श्रीफल और यज्ञोपवीत से स्वागत करूणा सिंधु परौहा,बृजेश तिवारी, पुष्पेंद्र पाठक,शुशील पाण्डेय, शिवेंद्र द्विवेदी ने किया ।

इनकी रही खास उपस्थिति-

बैठक में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश शुक्ला,जगदीश मिश्र,उपेंद्र मिश्र,दिनेन्द्र द्विवेदी, रमेश चतुर्वेदी, दयाराम शास्त्री,अम्बिकेश पाण्डेय,पंकज मिश्र,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,महेंद्र कुमार पाण्डेय, मधु द्विवेदी, संजय मिश्रा,शिवशंकर मिश्र,पारसनाथ मिश्र,प्रदीप दीक्षित, हर्षित शुक्ल,राजेंद्र प्रसाद शुक्ल,जगदीश पाण्डेय,उमाशंकर पाण्डेय,कृष्ण कुमार तिवारी,मयंक भूषण चतुर्वेदी,प्रभात कुमार द्विवेदी, वरुण कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार शुक्ला, मधुसूदन शुक्ल,प्रदीप कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र मिश्र,रजनीश तिवारी,विमल तिवारी,शिवेंद्र द्विवेदी सहित कई सैकड़ों की तादाद में प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button