ओवरी और बंधा सैक्टर का अभिसरण एवं जुड़ाव प्रशिक्षण का आयोजन

मध्य प्रदेश जल निगम अंतर्गत गोंड देवसर ग्रामीण समूह जल प्रदाय क्रियान्वयन इकाई मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित जिला सिंगरौली के महाप्रबंधक पंकज वाधवानी के निर्देशन और प्रबंधक जन सहभागिता विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों एक दिवसीय अभिसरण एवं जुड़ाव प्रशिक्षण कार्यक्रम बंधा और ओवरी सैक्टर का आयोजन जनपद पंचायत देवसर के मंगल भवन देवसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव तिवारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प माला एवं दीप प्रज्जलवन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर उपस्थित लोगों को जल जीवन मिशन के अभिसरण एवं जुड़ाव प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन के साथ अन्य योजनाओं का जुड़ाव पर चर्चा और जानकारी उपलब्ध करवाई गई, जिसमें महानरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रे-वाटर और कीचड़ प्रबंधन, नाली निर्माण, सोखता गद्दा, वर्षा जल संचयन, पौधा रोपण, अटल भू जल योजना, 15वा वित्त, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाओ के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों को बेहतर और सफल बनाने में अपने अपने क्षेत्र में पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और सक्रिय समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान अतिआवश्यक है।संबंधित विषय पर जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को प्रदान की गई। ग्राम जल स्वच्छता तदर्थ समिति सदस्यों के इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहायक एजेंसी इंपैक्ट एशिया देवसर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन से विजय त्रिपाठी सामुदायिक सहभागिता प्रबंधक, प्रमोद मिश्रा प्रशिक्षक, विपिन शर्मा प्रशिक्षक, रवि कुमार जैमन प्रॉजेक्ट मैनेजर आईएसए, संतोष शर्मा, चयनित पंचायतों के सरपंच -सचिव ग्राम रोजगार सहायक सक्रिय समिति सदस्यों आदि ने प्रशिक्षण में भाग लिया।



