सिंगरौली

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण कर भोपाल के लिए हुए रवाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगरौली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान अंतिम दिन आज रविवार की सुबह एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन परिसर में वृक्षारोपण कर भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह , जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडेय के साथ-साथ एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यहां बताते चले की सिंगरौली जिला महोत्सव कार्यक्रम था, जहां 23 से 25 मई तक सिंगरौली महोत्सव गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली महोत्सव गौरव दिवस का शुभारंभ करने बीते दिन शनिवार को शाम 4 बजे सिंगरौली पहुंचे थे। रात विश्राम करने के बाद आज सुबह भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button