सीधी – नेहरू युवा केन्द्र सीधी ‘‘युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार‘‘ द्वारा आज दिनांक 03 जून 2023 को प्रात: 07:00 बजे संजय गांधी महाविद्यालय मैदान सीधी से न्यू बस स्टैण्ड तिराहा तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। अर्जुन सिंह लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केन्द्र सीधी द्वारा बच्चों को बताया गया कि दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से विश्वभर में 3 जून यानी आज विश्व साइकिल दिवस या वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को ये समझाना है कि साइकिल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है हीए पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी अनुकूल है संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को इस दिन के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया गया थाण् इस उद्घाटन समारोह में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, राजनयिकों, एथलीटों, साइकिलिंग समुदाय के अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। इस अवसर पर साइकिल चलाने वाले लोगों की सेवा करने के कई तरीकों को भी साझा किया गया था। साथ ही साइकिल चलाने के महत्त्व और सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में भी बताया गया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
ऑपरेशन प्रहार के तहत जप्त मदिरा का नष्टीकरणApril 16, 2026




