Uncategorized
Trending

मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी मे पहुंच चुका है – दर्शन सिंह चौधरी।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुये बोले प्रदेश अध्यक्ष।

सिंगरौली-सामुदायिक भवन बैढ़न, में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैक्टर रैली से हुई। रैली मे सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहनो का काफिला रहा तथा चिलचिलाती धूप में किसान मोर्चा के नारों के साथ शहर की सड़कों पर किसानों का जनसैलाब उमड़ा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी जी रहे तथा विशिष्ट अतिथियों मे मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया जी देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वीरेंद्र गोयल, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह,किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंगरौली किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे ने की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों
की जानकारी दी।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी। मध्यप्रदेश ने शिवराज सिंह जी चौहान के कुशल नेतृत्व में
बीमारू राज्य से विकसित राज्य का सफर तय किया है । कांग्रेस के शासनकाल में हमने देखा था खेती के लिए प्रदेश में न पर्याप्त बिजली , न पर्याप्त खाद और न ही पर्याप्त पानी था । न ही किसानों को फसलों के पर्याप्त दाम मिलते थे, न ही किसानों को प्राकृतिक आपदा के समय कोई कवच था। या यूं कहें कि कृषि की आधारभूत संरचना पर कांग्रेस का ध्यान ही नहीं था, लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत हो गई है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने लगातार बुवाई क्षेत्र को बढ़ाने का काम किया है और आज शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर भूमि
सिंचित हो गई है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पुष्पराज सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वीरेंद्र पाठक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमापति जायसवाल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संध्या उरमलिया, जिला के उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह बैंस, सुजीत सिंह, जिले के महामंत्री राजेश प्रताप सिंह,रवि चौरसिया,जिला मंत्री विनोद शर्मा,विनय कुमार पांडे, आशीष पांडे , किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जिले के सभी 16 संगठनात्मक मंडलों से आकर किसान सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button