Uncategorized
Trending

प्रदेश संगठन मंत्री का दो दिवसीय प्रवास सम्पन्न। चुनाव संचालन टोलियोंको दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

सिंगरौली – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे। संगठन मंत्री शुक्रवार को सायं जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी की स्वर्गीय माता जी‌ के त्रयोदशाह‌ कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये तथा दिवंगत पुण्यात्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रयोदशाह कार्यक्रम मे पहुंचने वाले अन्य प्रमुख लोगों मे वन विकास निगम
के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह चौहान, विधायक राम लल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, अमर सिंह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह समेत समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे। सभी आगंतुकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सहभोज मे सम्मिलित हुये।

आदरणीय संगठन मंत्री ने अगले दिवस शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। संगठन मंत्री जी ने तीनो विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की पृथक बैठकों को सम्बोधित किया तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर गहन मंत्रणा की। संगठन मंत्री जी ने चल रहे महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिये। संगठन मंत्री जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों मे अल्प समय ही शेष है इसलिए आगामी १५० दिनो मे हम सबको विधानसभा चुनावों के अनुरूप ही कार्य करना है तथा हर चुनौती से पार पाकर पार्टी को पुनः अच्छे मतों से विजई बनाना है। समय कम है अतः समस्त कार्यकर्ता अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मैदान मे डट जाय तथा कमल के फूल को अपना प्रत्याशी समझ कर आज से
ही चुनावी अभियान मे तल्लीनता से तग जाय। संगठन मंत्री ने उड़ीसा के‌ बालासोर मे हुई भीषण रेल दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते‌हु‌ ये महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम को एक दिन विराम करने का निर्देश दिया। अंत मे‌ समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दुर्घटना मे मारे गये यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा तथा उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा चुनाव संचालन टोली की बैठकों मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, सांसद श्रीमती रीती पाठक, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक राम लल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, अमर सिंह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह वैश्य तथा चुनाव संचालन टोली के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button