मलेरिया जनजागरूकता के लिए सीएमएचओ ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीधी – जिला मलेरिया अधिकारी हरिओम सिंह ने जानकारी देकर बताया कि राष्ट्रीेय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सीधी जिले में मलेरिया निरोधक माह जून 2023 में मलेरिया उन्मूलन हेतु 07 जून 2023 को कार्यालय मुख्य चिकित्साा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी से डॉ. आई.जे. गुप्ता, सी.एम.एच.ओ. तथा हरिओम सिंह जिला मलेरिया अधिकारी सीधी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मलेरिया जनजागरूकता रथ को सीधी शहर एवं विकासखण्ड सिहावल के लिए रवाना किया गया। मलेरिया जन जागरूकता रथ के शुभारंभ में ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक, अनुभव स्वरूप, नरेन्द्र पटेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.जे. गुप्ता ने बताया कि मलेरिया जनजागरूकता रथ चलाने का मूल उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव, जॉंच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है एवं रथ के भ्रमण के दौरान पाये जाने वाले बुखार रोगियों के रक्त की जॉंच कर, मलेरिया सकारात्मक पाये जाने पर उन्हें तत्काल पूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। वर्तमान में मानसून काल प्रारम्भ होने वाला है एवं बारिश के कारण गड्ढों में व अन्य जगहों पर जल भराव की स्थित निर्मित होने से मच्छरों की पैदावार होने लगती है एवं मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगता है। मच्छर जनित बीमारियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए ही मलेरिया निरोधक माह जून 2023 में मलेरिया जनजागरूकता रथ को ग्रामध्ब्लॉक स्तर तक मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रांवों में मलेरिया की रोकथाम हेतु भेजा जा रहा है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए खूँन की जॉंच कराना आवश्यक है, जिससे मलेरिया मरीज की पहचान कर, उन्हें पूर्ण उपचार प्रदान किया जा सके। मलेरिया का पूर्ण उपचार न लेने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती हैं।



