Uncategorized

आउटसोर्स कर्मचारी पहुंचे ननि दफ्तर ईपीएफ को लेकर

सिंगरौली-नगर पालिक निगम आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज लामबंद होकर नगर पालिक निगम सिंगरौली के दफ्तर पहुंच जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईपीएफ भुगतान नियमित खाते में जमा कराने की मांग की है।

दरअसल नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी लगातार ईपीएफ कटौती को लेकर अपनी पीड़ा अधिकारियों को सुनाते रहे। किन्तु ननि के अधिकारी उनके इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लिहाजा आज मंगलवार को आउटसोर्स के आधा सैकड़ा से अधिक कर्मचारी जिसमें फायर ब्रिगेड सहित अन्य वाहनों के चालक लामबंद होकर ननि दफ्तर पहुंच अधिकारियों पर लापरवाही बरतने एवं ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप मढ़ते हुए खूब शोर-शराबा किया। उनका आरोप था कि वेतन मिल रहा है लेकिन ईपीएफ की राशि नियमित खाते में अनुबंधकर्ता ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है ।

यह समस्या करीब एक साल से निर्मित है। वहीं डिवाइन वेस्ट मेजरमेंट की ओर से हर महीने ईपीएफ काट ली जा रही है, किन्तु खाते में राशि जमा नहीं की जा रही है। आउटसोर्स कर्मचारी अयोध्या प्रसाद, आशीष कुमार केवट, सुशील कुमार शाह, रामराज शाह, बलराम सिंह चौहान,ओंकारनाथ, सुरेश कुमार शाह, सतीश कुमार पाण्डेय, हंसराज पटेल, राजेश कुमार दुबे, रामनरेश शाह, नारायणदास रजक, अरविन्द शाह, महेन्द्र कुमार सहित आधा सैकड़ा ननि दफ्तर पहुंच ज्ञापन सौंप कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button